About Us

 नमस्कार !

डॉ. उमा अरमो इतिहास विषय में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों में संलग्न हैं और वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय बरगी, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) के इतिहास विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वे लगभग 10 वर्षों से अधिक स्कूल शिक्षा विभाग में अध्यापन कार्य के पश्चात उच्च शिक्षा विभाग में छह वर्ष से अधिक समय से अध्यापन का अनुभव रखती हैं और उनकी शैक्षणिक अभिरुचि भारतीय इतिहास, सांस्कृतिक अध्ययन, विरासत प्रबंधन तथा शोध-पद्धति पर केंद्रित है। अब तक उनके 27 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, साथ ही 15 से अधिक पुस्तक-अध्यायों में उनका योगदान भी सम्मिलित है। उनकी दो पुस्तकें – ‘कौटिल्यीय अर्थशास्त्र में उल्लेखित रक्षा एवं सुरक्षा विमर्श’ और ‘भारत की जीवंत परंपराओं के विविध आयाम (भाग 1)’ प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. अरमो ई-कन्टेन्ट निर्माण से जुड़े कार्यों का अनुभव रखती हैं तथा ई-कॉन्टेन्ट डेवलपमेंट सेल के वेलिडेशन बोर्ड में सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए वे अपनी वेबसाइट www.historysaransh.com और यूट्यूब चैनल HistoryTheFactStory के माध्यम से आर्थिक रूप से अक्षम विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराती हैं। वे इतिहास शिक्षण, डिजिटल शिक्षण संसाधन निर्माण और शैक्षणिक अनुसंधान के विविध पहलुओं पर अध्ययन एवं कार्य करने में रुचि रखती हैं। विद्यार्थियों ! इस वेबसाईट के माध्यम से प्राचीन भारत का इतिहास, मध्यकालीन भारत का इतिहास, आधुनिक भारत का इतिहास, विश्व इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, रिसर्च पेपर, आदि के विषय   में निशुल्क जानकारी प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है।

 

'; } else { echo "Sorry! You are Blocked from seeing the Ads"; } ?>
Share with friends !
error: Content is protected !!